औरैया, अप्रैल 22 -- बिधूना, संवाददाता। बेला-बिधूना मार्ग पर तालपुरवा के सामने बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, कन्नौज के खानपुर ठठिया निवासी नीलू पुत्र शिव सिंह अपनी बुआ की बेटियों रेनू और मानसी के साथ ऐरवा कटरा क्षेत्र के रघुनाथपुर में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तालपुरवा के पास पहुंचते ही बेला की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से लहंगा बुक कराने जा रही सचिव की पुत्री मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थान...