औरैया, अप्रैल 10 -- औरैया, संवाददाता। जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय चिचोली में विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर होम्योपैथी के जनक डॉ हैनीमैन को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ सुधांशु दीक्षित ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की उपलब्धियों व वैश्विक स्तर पर इसकी गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में डॉ सुधांशु दीक्षित ने कहा कि होम्योपैथी एक सुरक्षित और प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जो आज विश्वभर में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने बताया कि कम दुष्प्रभाव और दीर्घकालिक लाभ के कारण यह पद्धति मरीजों के बीच विश्वास कायम कर रही है। इस अवसर पर जनपद स्तर के होम्योपैथिक चिकित्सकों ने भी डॉ हैनीमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्य...