औरैया, दिसम्बर 13 -- फफूंद रेलवे स्टेशन से इटावा की ओर जाने वाले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) ट्रैक पर शनिवार शाम करीब साढ़े आठ बजे एक मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी भेजा। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के रमऊ गांव निवासी लालजी के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 52 वर्ष बताई जा रही है और वह पल्लेदारी का काम करता था। पुलिस को शव की तलाशी के दौरान जेब से एक पर्ची मिली, जिस पर मोबाइल नंबर लिखा था। उसी नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क कर मृतक की शिनाख्त कराई गई। पुलिस के अनुसार डीएफसी ट्रैक के पास बनी बाउंड्रीवाल के नीचे खुले रास्ते से निकलते समय लालजी अचानक ...