औरैया, मार्च 18 -- सहार, संवाददाता। थाना सहार क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ट्रैक्टर गांव सौथरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में चालक और ट्रैक्टर पर बैठा दूसरा युवक इंजन के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सक डॉ. नवीन ने परीक्षण के बाद चालक विकेश सिंह उर्फ बंटू पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल महेश निषाद पुत्र होतीलाल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर हायर स...