औरैया, अप्रैल 7 -- कुदरकोट, संवाददाता। एरवा कटरा क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आए दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। गांव मारवाड़ी निवासी धर्मपाल अपनी पत्नी सुशीला और पुत्र ओमचरन के साथ उमरैन कस्बे में कपड़े खरीदने आए थे। किशनी-बिधूना मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर के पास खरीदारी के दौरान उनका पुत्र खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गया। इसी दौरान एरवा कटरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवा कटरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बाद में शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्ज...