औरैया, मई 23 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम चन्हैया जोगियन में शनिवार को एक झोपड़ी में अचानक आग लग जाने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना में करीब पांच बोरी गेहूं समेत घरेलू उपयोग का सामान नष्ट हो गया। गांव निवासी कमलेशनाथ पुत्र रत्ननाथ की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा गेहूं और अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। यह भी पढ़ें- गुंदेला डेरा में भीषण आग, पांच मकान जले घटना में पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्...