औरैया में चेन पुलिंग से नौ मिनट रुकी महाबोधि एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
औरैया, जुलाई 9 -- दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बुधवार देर रात महाबोधि एक्सप्रेस में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चेन पुलिंग किए जाने से ट्रेन करीब नौ मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 12397 महाबोधि एक्सप्रेस कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। रात करीब 11:19 बजे अछल्दा और साम्हो रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 1125/20 के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने चेन पुलिंग कर दी। आपातकालीन ब्रेक लगने से ट्रेन तत्काल रुक गई。
घटना के बाद की कार्रवाई सूचना मिलते ही लोको पायलट ने ट्रेन की जांच की। जांच के दौरान हॉस पाइप को दोबारा जोड़कर आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद रात 11:28 बजे ट्रेन को सुरक्षि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.