औरैया, नवम्बर 29 -- चालक से विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक ही परिवार पर किये गये हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। बिधूना के बेला रोड बाईपास पर दबंगों ने बीती देर रात लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर परिवार के पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना भिजवाया। घायल अजय पुत्र रामसनेही, पूजा गुप्ता, गिरीश गुप्ता, प्रशांत गुप्ता और अमित गुप्ता को प्राथमिक इलाज के बाद भर्ती कर लिया गया है। परिवार के मुताबिक चालक को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद दबंग पक्ष ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे घर में हड़कंप मच गया। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं तक को नहीं छोड़ा और बिना किसी डर के लाठी-डंडों से पिटाई की। फिलहाल परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है, जिसके चलते मामला दर्ज नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.