औरैया, जुलाई 31 -- करीब चार वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को आखिरकार उत्तर प्रदेश एसटीएफ प्रयागराज इकाई ने मध्य प्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया। गोवध, जालसाजी और कूटरचना जैसे गंभीर मामलों में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी को औरैया पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश स्थानीय पुलिस के साथ एसटीएफ भी कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद सीजेएम जबलपुर से ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे औरैया लाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरमूद अहमद पुत्र नसीमुद्दीन के रूप में हुई है। वह थाना एरवाकटरा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 62/2022 में वांछित था। उसके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 के अलावा गोवध अधिनियम की धारा 3, 5, 8 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत ...