औरैया में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
औरैया, अप्रैल 4 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजपुर में घरेलू विवाद के बाद 26 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि डेढ़ साल की मासूम बेटी के सिर से मां का साया उठ गया। जानकारी के अनुसार ताजपुर निवासी मोहित की शादी वर्ष 2023 में तिस्ती निवासी रीना के साथ हुई थी। दोनों की एक डेढ़ साल की बेटी 'मिस्टी' है। बताया जा रहा है कि घर में रसोई गैस खत्म होने को लेकर शनिवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।पति मोहित के अनुसार घर में दो-तीन दिन से गैस नहीं थी। वह शनिवार को गैस लेने गया, लेकिन नंबर आने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल सका। शाम करीब पांच बजे खाली हाथ लौटने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद मोहित सब्जी लेने बाजार चला गया।इसी दौरान रीना ने घर के ऊपरी कमरे में जाकर दुपट्टे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.