औरैया, मार्च 18 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर बुधवार को औरैया सदर के उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने कस्बे में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई रेस्टोरेंट व खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कुल 15 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। अभियान के तहत पैराडाइज रेस्टोरेंट, जेके टावर रेस्टोरेंट, कृष्णा स्वीट्स, रमाकांत स्वीट्स, राधे-राधे स्वीट्स, स्वाद सदन फैमिली रेस्टोरेंट, बस स्टैंड के पास स्थित पिज्जा शॉप समेत अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया।कार्रवाई के दौरान स्वाद सदन फैमिली रेस्टोरेंट से 3, बस स्टैंड के पास स्थित पिज्जा शॉप से 4 और देवकली चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट से 3 सिलेंडर सहित कुल 15 सिलेंडर जब्त किए गए। सभी सिलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.