औरैया, दिसम्बर 29 -- 18 सितंबर 1997 को औरैया और बिधूना तहसील को मिलाकर नए जनपद का गठन हुआ था। वर्ष 2000 के आसपास औरैया-दिबियापुर के बीच ककोर गांव के निकट सरकारी भूमि अधिग्रहित कर जिला मुख्यालय की नींव रखी गई। बीते ढाई दशक में यहां कलेक्ट्रेट, विकास भवन, डीएम-एसपी आवास, अधिकारी कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी, एआरटीओ, जीएसटी, डीआईओएस, बीएसए सहित तमाम जिला स्तरीय कार्यालय स्थापित हो चुके हैं। जनपद न्यायालय के भवनों का निर्माण भी शुरू हो गया है। इसके बावजूद पूरा जिला मुख्यालय क्षेत्र आज भी ग्राम पंचायत ककोर बुजुर्ग, नौली और ऊमरसाना की सीमा में ही आता है। नगरीय निकाय न होने से यहां सीवर, नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी और कचरा प्रबंधन जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। विशेष परिस्थितियों में आसपास की नगर पालिका और नगर पंचायतों से संसाधन मंगाकर काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.