औरैया, फरवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। औरैया शहर के चर्चित दोहरे हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टर प्रकरण में विशेष न्यायालय एमपी-एमएलए कोर्ट में होने वाली बहस अब 6 मार्च को होगी। पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक एवं उनके साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में सुनवाई को लेकर जिले भर की निगाहें अदालत पर टिकी हैं।पूर्व निर्धारित तिथि 27 फरवरी को इस मामले में बहस होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उस दिन सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अब अगली तिथि 6 मार्च तय की है, जिस पर विस्तृत बहस की जाएगी। बताया जा रहा है कि अभियोजन और बचाव पक्ष अपने-अपने तर्क न्यायालय के समक्ष रखेंगे।इस बहुचर्चित प्रकरण में सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में निरुद्ध हैं। दोहरे हत्याकांड के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे को लेकर शुरुआत से ही मामला चर्चा में रहा है। ...