औरैया, जून 17 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के पातेपुर गांव निवासी 30 वर्षीय कल्लू पुत्र गया सिंह की मौत सर्पदंश से हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। युवक का शव बुधवार सुबह गांव के पास एक खेत में पड़ा मिला था, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम कल्लू का गांव के बाहर स्थित शराब ठेका के पास कुछ लोगों से विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद वह घर लौट आया था। बुधवार सुबह उसका शव गांव के समीप एक खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। यह भी पढ़ें- खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप युवक की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। वहीं परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रि...