औरैया, मार्च 19 -- ककोर, संवाददाता। सामुदायिक शौचालयों में कार्यरत केयर टेकरों को समय पर मानदेय न मिलने का मामला सामने आया है। इसको लेकर जनसमर्थ कल्याणकारी एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि जिले के सभी ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में स्थापित सामुदायिक शौचालयों के संचालन, साफ-सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी केयर टेकरों पर है। ये कर्मचारी स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और पंचायती राज विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत लगातार सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन कई स्थानों पर उन्हें समय से मानदेय नहीं मिल पा रहा है। कई केयर टेकरों का महीनों का भुगतान बकाया बताया गया है।ज्ञापन में कहा गया है कि मानदेय में देरी से केयर टेकरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर शौचालयों की साफ-सफाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.