औरैया, मार्च 27 -- रुरुगंज, संवाददाता। रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। रुरुगंज-दिबियापुर मार्ग पर रुरुकलां गांव के पास नरा की पुलिया के निकट ईको कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। रुरुकलां निवासी शाहिद अली अपने साथी राजा के साथ रुरुगंज बाजार से सामान खरीदकर वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ईको कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज राजेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपस...