औरैया, मार्च 13 -- औरैया, संवाददाता। जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की संभावित कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग की टीम ने निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कलानपुर गांव में छापेमारी कर 835 लीटर डीजल बरामद किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने ग्राम पंचायत रामपुर रामसहाय के कलानपुर गांव में जांच की। जांच के दौरान धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति के घर से 835 लीटर डीजल बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और नियमों का पालन करने की अपील की है। पूर्ति विभाग ने बताया कि धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की ज...