औरैया, अप्रैल 24 -- अछल्दा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन पर्ची व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इस नई पहल से अब मरीजों को लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा और उनके समय की भी काफी बचत होगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सरल, तेज और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नई व्यवस्था के तहत मरीज अब घर बैठे ही अपना पंजीकरण कर सकते हैं या अस्पताल पहुंचते ही ऑनलाइन माध्यम से अपनी पर्ची बनवा सकते हैं। इससे न केवल भीड़भाड़ कम होगी, बल्कि डॉक्टरों तक मरीजों की जानकारी भी जल्दी और व्यवस्थित तरीके से पहुंच सकेगी। डिजिटल सिस्टम के जरिए मरीजों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे भविष्य में इलाज के दौरान उनकी मेडिकल...