औरैया, अप्रैल 2 -- औरैया, संवाददाता। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। 50 शैय्या अस्पताल में एएनएम की तैनाती होने के बावजूद नवजात शिशुओं को समय पर टीके नहीं लग पा रहे हैं। हालात यह हैं कि अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों के परिजनों को मजबूरी में दूसरे केंद्रों पर जाकर टीकाकरण कराना पड़ रहा है। पड़ताल में सामने आया कि अस्पताल में एएनएम आशा वर्मा की तैनाती है, इसके अलावा आशा कार्यकर्ता भी मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद टीकाकरण व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चल रही। नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद लगने वाले जरूरी टीके जैसे बीसीजी, हेपेटाइटिस-बी और ओपीवी अस्पताल में नियमित रूप से नहीं लगाए जा रहे हैं। यही नहीं, अन्य बच्चों के लिए निर्धारित टीकाकरण जैसे पेंटावेलेंट, डीपीटी, खसरा-रूबेला, पोलियो और विटामिन-...