औरैया में ई-रिक्शा में सफर के दौरान महिला के जेवरात पार, जांच में जुटी पुलिस
औरैया, मार्च 20 -- एरवा कटरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव राजाराम नगरिया निवासी राजू नायक की पुत्री सरिता के साथ शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में जेवरात चोरी की घटना सामने आई। वह दिबियापुर स्थित ससुराल से ससुर जयप्रकाश नायक और बच्चों के साथ मायके आ रही थी। परिजनों के अनुसार, सरिता एरवा कटरा कस्बे के छिबरामऊ रोड स्थित बस स्टॉप पर उतरने के बाद गांव जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी। इसी दौरान एक ऑटो से उतरकर दो महिलाएं और एक युवती भी उसी ई-रिक्शा में कन्नौज के भावलपुर जाने के लिए सवार हो गईं। बताया गया कि उदईपुर गांव के पास अपने गंतव्य पर उतरने के बाद जब सरिता ने सामान चेक किया तो हाथ में पकड़े बैग से जेवरात गायब मिले। यह देख वह घबरा गई और तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.