औरैया, जनवरी 8 -- रुरुगंज, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिले की सैकड़ों ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए आरआरसी सेंटर (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) आज बदहाली की मिसाल बनते जा रहे हैं। कचरा प्रबंधन के लिए बनाए गए ये केंद्र अब अधिकांश गांवों में शो-पीस बनकर रह गए हैं। सफाई कर्मचारियों की लापरवाही और व्यवस्था की खामियों के चलते आरआरसी सेंटरों का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है, जिससे स्वच्छता का सपना जमीनी हकीकत में दम तोड़ता नजर आ रहा है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की जनचर्चा में सिक्की यादव, धमेन्द्र यादव, यदु यादव, हिमांशु शाक्य, लालता प्रसाद, अनमोल शाक्य, शीलू राजपूत, श्याम बाथम, सोनू राजपूत आदि का कहना है कि जिले की 477 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण क्षेत्रों को कूड़...