औरैया में आत्महत्या से पहले प्रेमिका से 113 बार हुई थी बात, गिरफ्तार
औरैया, सितम्बर 5 -- मुडैना रूपशाह गांव में 26 मई को आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले 25 वर्षीय विपिन कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित 23 वर्षीय प्रियंका को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया था कि आत्महत्या से पहले रात में विपिन और प्रियंका के बीच 113 बार फोन पर बातचीत हुई थी। कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र निवासी विपिन अछल्दा के गड़वाना गांव में भागवत कार्यक्रम में ढोलक बजाने आया था। यहीं उसकी प्रियंका से मुलाकात हुई और बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। 26 मई की सुबह विपिन का शव मुडैना रूपशाह के बाहर भूरेबाबा देवस्थान के पास आम के पेड़ पर पीले गमछे के फंदे से लटका मिला था।मृतक के भाई वीरेश कुमार की तहरीर पर प्रियंका समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.