औरैया में आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में प्रदेश में अव्वल रही औरैया पुलिस
औरैया, अगस्त 1 -- समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में औरैया पुलिस ने जुलाई 2026 की प्रदेश रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए मूल्यांकन में जनपद के 11 थानों ने शत-प्रतिशत कार्यवाही के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल, समाधान दिवस और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया गया। मूल्यांकन में कोतवाली औरैया, बिधूना, अछल्दा, सहायल, ऐरवाकटरा, सहार, बेला, अयाना, कुदरकोट, फफूंद और महिला थाना को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान मिला। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस सेल से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.