औरैया में अस्पताल संचालक समेत दो आरोपी जेल भेजे गए, डॉक्टर की मौत के मामले में कार्रवाई तेज
औरैया, जुलाई 17 -- यमुना में कूदकर जान देने वाले निजी अस्पताल के डॉक्टर के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए अस्पताल संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। डॉक्टर की मौत के बाद यह पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। लखीमपुर खीरी निवासी डॉ. सौरभ बाजपेई शहर के तिलक नगर स्थित निजी रामऔतार अस्पताल में चिकित्सक थे। 15 जुलाई को यमुना पुल से नदी में छलांग लगाने से पहले वह फेसबुक पर चार बार लाइव आए थे। लाइव वीडियो में उन्होंने अस्पताल संचालक और उनके रिश्तेदारों पर मारपीट, गाली-गलौज, मानसिक उत्पीड़न तथा पुलिस द्वारा शिकायत पर कार्रवाई न किए जाने के आरोप लगाए थे। बाद में उनका शव यमुना नदी से बरामद हुआ था。 यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी के डॉक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.