औरैया, मई 23 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसलोट में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग जाने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पास में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में ग्रामीण के 32 पाइप जलकर नष्ट हो गए। जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पाइप पूरी तरह जल चुके थे।घटना की सूचना पर रुरुगंज चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग की घटना में गांव निवासी बलवीर भगत को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और ग्रामीण मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...