औरैया, फरवरी 25 -- औरैया, संवाददाता।सदर कोतवाली क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर फायरिंग का वीडियो वायरल होने के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने माडा गैंग से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में खुलेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आए युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। जांच में सामने आया कि वीडियो चर्चित माडा गैंग से जुड़ा है। इसमें अमन ठाकुर, विशाल ठाकुर, शिवा ठाकुर और देवा ठाकुर दिखाई दे रहे थे। एक फोटो में शिवा ठाकुर के हाथ में पिस्टल और देवा ठाकुर के हाथ में बंदूक नजर आ रही थी। वीडियो के प्रसारित होते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस अधीक्षक अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.