औरैया के युवक की कार की टक्कर से मौत
औरैया, जुलाई 20 -- औरैया कानपुर हाईवे पर सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान के पास सोमवार दोपहर बाद तेज रफ़्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू की है। तितुआ बीकू बिलवान औरैया के रहने वाले चालीस वर्षीय राजीव कुमार सोमवार को बाइक से अपने घर औरैया जा रहे थे। कानपुर- औरैया हाईवे पर सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार को वहीं पर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे रसधान चौकी प्रभारी प्रशाांत कुमार ने उनके परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रसधान चौकी प्रभारी ने बताया कि कार कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.