कौशाम्बी, जून 25 -- शिक्षा वह प्रकाश पुंज है जो अज्ञानता के तिमिर को मिटाकर स्वर्णिम भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है। इसी विचार को धरातल पर उतारते हुए गुरुवार को विकास खंड कड़ा के ग्राम पंचायत औरेनी में शैक्षिक क्रांति का एक नया सूर्योदय हुआ। ग्रामीण अंचल के नौनिहालों को वैश्विक स्तर की शिक्षा देने के संकल्प के साथ पच्चीस करोड़ की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाले भव्य मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम पूरी भव्यता,गरिमा और शुचिता के साथ संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- विधायक ने किया कंपोजिट स्कूल का भूमि पूजनभूमि-पूजन समारोह समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की उपस्थिति में पुरोहितों द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रों के शंखनाद और पूर्ण विधि-विधान के ब...