फतेहपुर, मई 7 -- फतेहपुर। हसवा ब्लाक के औरेई गांव में शनिवार को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। लाल बहादुर शास्त्री चैरिटेबल ट्रस्ट नई दिल्ली जन कल्याण महासमिति व ग्राम पंचायत औरेई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में योग्य डाक्टर मरीजों की जांच करेंगे। कार्यक्रम संयोजक धनंजय द्विवेदी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक द्विवेदी उर्फ बचोले ने तैयारियों का निरीक्षण किया। शिविर में आंख व कान की विशेष जांच, निशुल्क चश्मा, कान की मशीन, दवाइयां और जरूरी जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कार्यक्रम में भाजपा नेता विभाकर शास्त्री मुख्य अतिथि होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...