उन्नाव, मार्च 15 -- औरास। गहाखेड़ा गांव में रविवार सुबह एक 20 वर्षीय छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर नीम के पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। सुबह-सुबह हुई इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान अंकिता पुत्री लल्लू के रूप में हुई है, जो इनायतपुर बर्रा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। रविवार की सुबह जब परिजनों की नजर घर के बाहर पेड़ से लटकते अंकिता के शव पर पड़ी, तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। अंकिता अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी मौत को लेकर परिजन भी कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.