मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- औराई। थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीया किशोरी को अगवा कर लिया गया। मामले को लेकर परिजन ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें छह लोगों को आरोपित किया है। बताया कि 27 जून को किशोरी घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसे अगवा कर लिया। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। अनुसंधानकर्ता मिथिलेश कुमार ने बताया कि किशोरी की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...