मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- औराई, एसं। थाना क्षेत्र के बभनगामा पूर्वी गांव में रविवार को एक अधेड़ का शव लखनदेई नदी में उपलाता मिला। मछली व्यवसाइयों ने शव को देख इसकी जानकारी औराई-गरहां सड़क पुल निर्माण कंपनी के इंजीनियर अनुभव कुमार को दी। फिर पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद चौकीदार मो. गुलजार व मो. जैनुल सहित काफी काफी संख्या में गांव के लोग वहां जुट गए।थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष रही होगी। उसने मैरून रंग का शर्ट पहन रखा था। दाएं हाथ की चार अंगुली पूर्व से कटी हुई हैं और हाथ पर स्टार बना हुआ है। बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उसकी पहचान के लिए सभी थाना व पुलि...