मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- औराई, एसं। थाना क्षेत्र की औराई पंचायत के प्रयागचक व देवकुली चौर के समीप एक मक्के के खेत से पुलिस ने लावारिस बाइक जब्त की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक जब्त कर उसे थाने ले आई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि रामनगर प्रयागचक के बीच अक्स असामाजिक तत्व रात में लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसे में जब्त बाइक लूट की हो सकती है। मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...