मुजफ्फरपुर, मई 4 -- औराई। प्रखंड कार्यालय में सोमवार को पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर 'प्रपत्र-1' का प्रकाशन कर दिया गया है। यह प्रकाशन वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर वार्ड परिसीमन के लिए किया गया है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि यह प्रपत्र-1 वार्ड परिसीमन से संबंधित दावा एवं आपत्ति दर्ज करने के लिए जारी की गई ड्राफ्ट सूची है। उन्होंने कहा कि आम लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से क्षेत्र, चौहद्दी, जनसंख्या या बसावट से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि पर अपना दावा या आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। दावा-आपत्ति दर्ज करने की अवधि 4 मई से 18 मई 2026 तक निर्धारित है। यह भी पढ़ें- औराई में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, 18 मई तक दर्ज होगी दावा-आपत्ति इसके बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियों का निबटारा 4 मई से 22 मई...