मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- औराई। रणवीर चौक सरहंचिया के प्रांगण में मंगलवार को महावीरी झंडा स्थापित किया गया। इसके साथ पांच दिनी मेला शुरू हो गया। महावीरी झंडे की ऊंचाई 85 फीट है। मंगलवार की सुबह 951 कुंवारी कन्याओं द्वारा सरहंचिया चौक से कलश यात्रा निकाली गई, जो फतेहपुर होकर बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा में जलबोझी कर पुन: सरहंचिया गांव होकर सरहंचिया चौक पर पहुंची, जहां पंडित मनोहर झा द्वारा कलश स्थापित कराया गया। 21 देवी-देवताओं की मूर्ति बनाई गई है। पांच दिवसीय मेले में झूला, ब्रेक डांस, नाव, टावर झूला, ट्रेन, बच्चों का झूला, मीना बाजार समेत सैकड़ों दुकानें लगी हैं। कार्यक्रम की सफलता को लेकर राजदेव महतो, जगन्नाथ महतो, सुंदेश महतो, मोहन महतो, भिखारी महतो, राम संजोग महतो, गोरख साह, चंदन महतो, साधु पासवान, प्रेम राम, रामप्रताप महतो, चंदेश्वर ...