मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- औराई, एसं। धरहरवा पंचायत के बैद्यनाथ टोला में रविवार की रात करीब एक बजे चोरों ने विनोद साह एवं सुधीर साह के घर में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दोनों घरों से साढ़े तीन लाख नकद और अन्य सामान की चोरी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मामले को लेकर पीड़ित विनोद साह व सुधीर कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर में घुसकर गोदरेज और बक्सा का ताला तोड़कर नकद और गहने पर हाथ साफ कर दिया। इलाके में दूसरे दिन चोरी की घटना से लोगों में दहशत है। इधर, शनिवार की रात हंसवाड़ा में चोरी की घटना के बाद सोमवार को डॉग स्क्वायड की टीम ने छानबीन की। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...