मुजफ्फरपुर, मई 24 -- औराई, एसं। जोंकी चौर में मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। मृतक कटरा थाना क्षेत्र के महिसौथा निवासी दरेश सहनी का 14 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशोर भैंस लेकर सरेह में गया था। जोंकी गांव में बागमती बांध के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान मिट्टी लदी ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। थानेदार हेमलता कुमारी ने बताया कि औराई-कटरा सीमा पर घटना हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रैक्टर चालक की पहचान कर ली गई है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...