मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- औराई (मुजफ्फरपुर), एक संवाददाता। महुआरा के निकट बागमती बांध पर गुरुवार की देर रात युवक ने घर से बुलाकर दोस्त की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। मृतक सरहंचिया पंचायत के पटोरी गांव का राकेश दास (35) था। सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मृतक के भाई मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि राकेश और आरोपित मुकेश दिल्ली में शादी कार्ड बेचने का काम करते थे। 27 जनवरी को दोनों दिल्ली से गांव लौटे थे। गुरुवार की रात करीब 11 बजे राकेश दास घर से भोजन करने के बाद दोस्त शंकर के साथ निकला था। इसके बाद वह वापस लौटकर नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद था। शुक्रवार की अहले सुबह ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की। इसी बीच महुआरा के निकट बागमती बांध के पास लोगों की भीड़ देखकर वहा...