मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- औराई। थाना क्षेत्र के सरहंचिया गांव में शुक्रवार की शाम सात बजे आग लगने से संजीव कुमार सिंह व संजय कुमार सिंह का घर जलकर राख हो गया। आग से 50 बोरी सीमेंट, अनाज, कपड़ा समेत सारा सामान जल गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पंसस नीलम कुमारी ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...