मुजफ्फरपुर, जून 11 -- औराई। मकसूदपुर टोला में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान गैस पाइप में रिसाव से आग लग गई। इसमें तीन घर जलकर राख हो गए। अग्निपीड़ित नंदलाल साह, कुंदन साह, निरंजन साह ने अंचल कार्यालय व थाना में आवेदन दिया है। घर से सामान निकालने के दौरान दुर्गा देवी झुलस गई। मुखिया प्रतिनिधि संजीत कुशवाहा ने पदाधिकारियों से बात कर मुआवजा की मांग की है। यह भी पढ़ें- औराई में आग लगने से तीन घर खाक यह भी पढ़ें- करजा : गैस रिसाव से भड़की आग में तीन घर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...