भदोही, दिसम्बर 29 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। औराई बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज यानि 30 दिसंबर को होगा। सोमवार को निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों को पूरा कर लिया गया। निर्वाचन अधिकारी बसंत यादव एवं देवी प्रसाद दुबे ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रमाकांत दुबे एवं राम किशुन यादव में सीधी टक्कर है। महामंत्री पद के लिए उपवन मिश्र एवं संजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ताड़केश्वर मिश्र, संतलाल गौतम, कोषाध्यक्ष कृष्णनंद यादव, सत्येंद्र कुमार के बीच मुकाबला होगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकेश चंद्र मिश्रा तथा सहायक उपाध्यक्ष पद पर दीनानाथ निर्विरोध निर्वाचित होंगे। कनिष्ठ जूनियर मंत्री पद पद जितेंद्र यादव, दीपक कन्नौजिया, मो. आरिफ आमने-सामने हैं। बताया कि सोमवार की शाम तक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मंगलवार को साढ़े नौ बजे के बाद से मतदान चाल...