मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। औराई प्रखंड में वेतन को लेकर पिछले छह महीने से नवनियुक्त एएनएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई का चक्कर लगा रही हैं। कभी उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, एचएमआरएस पोर्टल पर प्रविष्टि तो कभी उन्हें फंड की कमी का हवाला दिया जा रहा है। मंगलवार को सीएचसी में हुई मासिक बैठक में आयीं नवनियुक्त एएनएम ने इस मुद्दे को उठाया। कहा कि उनकी पोस्टिंग घर से काफी दूर हुई है। ऐसे में छह महीने से सैलरी न मिलने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से ली गई परीक्षा के आधार पर औराई सीएचसी में कुल 40 एएनएम नियुक्त हुई थीं। कई महीने हो जाने के बाद भी जब एचएमआरएस आईडी नहीं बना तो एएनएम ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह से की। इसके बाद वहां की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.