भदोही, मार्च 27 -- भदोही, संवादातता। जिले के औराई थाना क्षेत्र के उगापुर, सरौली गांव निवासी 30 वर्षीय शुभम तिवारी की महाराष्ट्र के मुंबई में मंगलवार की देर रात हत्या कर दी गई। शव गुरुवार को गांव पहुंचने के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का मानना है कि शराब सेवन के दौरान आरोपितों ने हत्या कर दिया। मृतक के शरीर पर कई चाकू के कई गहरे घाव मिले हैं, जिनमें पीठ पर 11 बार चाकू से वार, पेट, हाथ और माथे पर चोटें शामिल हैं। मृतक के बड़े भाई विशाल तिवारी और विकास तिवारी मुंबई पहुंचे और शव की शिनाख्त की। विशाल तिवारी ने मुंबई पुलिस में 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे एम्बुलेंस से शुभम का शव औराई के उगापुर सरौली गांव पहुंचा। शुभम अपने पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। गत दो सालों से...