मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर। औराई के रतवारा बिंदवाड़ा के दो वर्षीय बच्चे शिवांश कुमार में एईएस की पुष्टि हुई है। बच्चे को चमकी के लक्षण मिलने पर 15 अप्रैल को एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती किया गया था। ठीक होने पर 29 अप्रैल को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। बच्चे में एईएस का कारण एसेप्टिक मेनेंजाइटिस बताया गया है। जिले में अब तक एईएस के 17 मरीज मिल चुके हैं। एसकेएमसीएच में इस वर्ष अब तक एईएस के 27 मरीज मिले हैं। जिले में औराई के 3, बोचहां, कांटी, मुशहरी व सकरा के दो-दो और गायघाट, कुढ़नी, पारू, मीनापुर, कटरा व शहरी क्षेत्र के एक-एक बच्चे में एईएस की पुष्टि हुई है। यह भी पढ़ें- शिवहर और सीतामढ़ी के बच्चों में मिला एईएस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...