मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औराई के एक गांव में पिछले साल मोबाइल मरम्मत कराने गई नाबालिग छात्रा को दुष्कर्म के बाद अधमरा कर पुपरी में फेंकने सहित 298 मामले में स्पीडी ट्रायल चलेगा। इसमें अधिकांश मामले आर्म्स एक्ट के संबंधित हैं।एसएसपी की अनुशंसा पर वरीय उप समाहर्ता (विधि प्रशाखा) ने लोक अभियोजक (पीपी) और जिला अभियोजन पदाधिकारी (डीपीओ) को इन मामले की सूची भेजी है। उनसे सभी मामलों को संबंधित कोर्ट में स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई कराने का आग्रह किया है। पीपी अजय कुमार ने बताया कि सेशन-ट्रायल से संबंधित मामलों की अपर लोक अभियोजक और अन्य की सुनवाई जिला अभियोजन पदाधिकारी कराएंगे।अधमरी अवस्था में मिली थी औराई की छात्रा :औराई के एक गांव की छात्रा पिछले वर्ष 26 जुलाई को मोबाइल मरम्मत कराने चौक पर गई थी। इसके बाद वह घ...