मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- औराई। धरहरवा गांव स्थित फुलवरिया घाट पर रविवार को मंत्री रमा निषाद ने पुल का शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि पुल बन जाने से आवागमन सुगम होगा तथा आसपास के गांवों के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि फुलवरिया घाट पर लंबे समय से पुल की मांग की जा रही थी। इस मौके पर आदर्श कुमार, संतोष कुमार, संजय गुप्ता, प्रमोद पुर्वे आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...