मुजफ्फरपुर, जून 20 -- औराई। जनार पंचायत के बेदौल असली में एक सप्ताह पहले हुए बच्चों के विवाद का मामला शनिवार को थाना पहुंचा। बेदौल असली निवासी श्यामसुंदर राय ने पुलिस को बताया कि नाबालिग पुत्री खेल रही थी। इसी बीच पुराने विवाद को लेकर करण राय, विनोद राय और उनके परिवार की महिलाएं समेत छह लोग पुत्री की पिटाई कर दी। बचाव करने आई पत्नी से भी मारपीट की। श्यामसुंदर राय ने बताया कि मेरे शरीर पर कई जगह दांत काट लिए। स्थानीय लोगों की पहल पर पंचायत हुई, लेकिन आरोपित पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए। प्रभारी थानेदार मनीष कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- औराई : पुराने विवाद में दंपती और पुत्री को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...