मुजफ्फरपुर, जून 5 -- औराई, एसं। मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में छह मरीजों की मौत के बाद से प्रखंड प्रशासन अलर्ट हो गया। शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में संचालित नर्सिंग होम पर टीम ने धावा बोला। इस दौरान हड़कंप मचा रहा। बीडीओ रजनी शंकर झा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दिव्या कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार एवं थाना प्रभारी हेमलता कुमारी, राजू कुमार, मिथिलेश कुमार दलबल के साथ एक-एक कर सभी नर्सिंग होम की जांच की गई। इस दौरान कई नर्सिंग होम के संचालक और कर्मचारी भाग गए। बीडीओ ने बताया कि औराई प्रखंड क्षेत्र में सभी नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया। सभी को कागजात पेश करने के लिए कहा गया है, जिन लोगों के पास पेपर नहीं है, उन्हें नर्सिंग होम बंद करना होगा, जो वैध नर्सिंग होम पाए जाएंगे उन्हें मानक के अनुरूप संचालन करना होगा। यह भी ...