औरतों ने संभाला स्मार्ट मीटर विरोध का मोर्चा, बिजली दफ्तर में कई जगह बवाल, मेरठ में प्रीपेड बॉक्स तोड़े
लखनऊ, अप्रैल 27 -- यूपी में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ गया है। अब इस मामले में महिलाओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। लखनऊ से मेरठ तक महिलाओं ने बिजली दफ्तरों पर धावा बोला। राजधानी लखनऊ में इंदिरा नगर स्थित पावर हाउस पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज महिलाओं ने पावर हाउस का घेराव करते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और असिस्टेंट इंजीनियर के चैम्बर में धरने पर बैठ गईं। अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से मौके पर हड़कंप मच गया। महिलाओं का आक्रोश इतना ज्यादा था कि अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर छोड़कर बाहर निकल गए।लखनऊ में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं AIDWA की मधु गर्ग ने आरोप लगाया कि पुलिस की धमकी देकर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले जहां बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.