लातेहार, अगस्त 16 -- लातेहार, प्रतिनिधि। एनजीटी की रोक के बावजूद औरंगा नदी से अवैध बालू उठाव के खिलाफ जिला एवं पुलिस प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। सीओ नंदकुमार राम व थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान के नेतृत्व में नवोदय विद्यालय मार्ग के समीप छापेमारी कर बालू उठाव में लगे आठ ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार एनजीटी की रोक के बावजूद रविवार को दिनदहाड़े औरंगा नदी से बालू का उठाव किया जा रहा था।

छापेमारी और जब्ती सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने टीम गठित कर अचानक छापेमारी की। टीम ने मौके से बालू लदे एवं बालू उठाव में इस्तेमाल हो रहे आठ ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना पहुंचाया। वहां वाहनों के दस्तावेज और बालू उठाव से संबंधित कागजात की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ नंदकुमार राम ने ब...